आमंत्रण के आधार पर अध्यापन एवं प्रायोगिक कार्य व्यवस्था हेतु विज्ञप्ति सत्र 2017-18

महाविद्यालय में जनभागीदारी योेजनांतर्गत संचालित विभिन्न स्ववित्तीय पाठ्यक्रमों एवं आधार पाठ्यक्रम में सत्र 2017-18 हेतु आमंत्रण के माध्यम से सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक अध्यापन कार्य करवाया जाना है। आमंत्रण हेतु गुणानुक्रम का निर्धारण म. प्र. शासन उच्चषिक्षा विभाग द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों/मापदंड अनुसार होगा जिसका विवरण निम्नानुसार है।

DOWNLOAD APPLICATION FORMAT
LAST DATE प्रकाषन तिथि से 10 दिनों में
क्रमांक विषय पद मानदेय राषि न्यूनतम शैक्षणिक अर्हतायें
01 कम्प्यूटर साईंस एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशन 02 10000 प्रतिमाह एम.एससी.कम्प्यूटर साइंस या एम.सी.ए.
02 बाॅयोटेक्नोलाॅजी 01 10000 प्रतिमाह एम. एससी. बाॅयोटेक्नोलाॅजी
03 वाणिज्य वोकेशनल पाठ्यक्रम 01 10000 प्रतिमाह एम. काॅम
04 उद्यमिता 01 5000 प्रतिमाह एम. काॅम
05 पर्यावरण 01 5000 प्रतिमाह एम. एससी पर्यावरण /वनस्पतिशास्त्र /प्राणीशास्त्र/रसायनशास्त्र
06 कम्प्यूटर चेतना 01 5000 प्रतिमाह एम. एससी. कम्प्यूटर साईंस या एम.सी.ए.
07 हिन्दी 01 10000 प्रतिमाह एम. ए. (हिन्दी)
08 अंग्रेजी 01 10000 प्रतिमाह एम. ए. (अंग्रजी)
      1. यह आमंत्रण आधारित शैक्षणिक व्यवस्था पूर्णतः अस्थाई है। यह व्यवस्था म.प्र. शासकीय सेवा का भाग नही है। इस व्यवस्था के अंतर्गत कार्य करने वाले किसी भी हैसियत से महाविद्यालयीन स्थापना के अंतर्गत नही माने जाएंगे और लोक-सेवक की विधि-विहित परिभाषा के अंतर्गत लोक सेवक नही माने जाएंगे।

      2. अर्हता प्राप्त आवेदक अपने आवेदन के साथ प्रमाण पत्रों की सत्य प्रतिलिपि लगाते हुए रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट/कूरियर/वाहक/स्वयं के द्वारा भेजे। विज्ञापन के अंतिम प्रकाषन तिथि से 10 दिनों में आवेदन कार्यालय में पहुँचना चाहिए। लिफाफे पर आवेदित पद एवं विषय का उल्लेख होना अनिवार्य है।

      3. आवश्यक अर्हतायें/अधिभार म.प्र. शासन उच्चशिक्षा विभाग एवं यू.जी.सी. द्वारा निर्धारित नवीनतम आदेशानुसार लागू होगी। एवं आमंत्रण व्यवस्था पूर्णतः मैरिट सूचि अनुसार रहेगी।

      4. विभिन्न पदों की संख्या एवं मानदेय राशि का निर्धारण जनभागीदारी समिति द्वारा किया जायेगा एवं इसमें परिवर्तन का पूर्ण अधिकार जनभागीदारी समिति को रहेगा।

      5. आमंत्रित उम्मीदवारों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन संतोषजनक न होने पर या अनुशासन संबंधी विवाद की स्थिति में शौक्षणिक व्यवस्था समाप्त करने का अधिकार महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सचिव को रहेगा एवं निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।

      6. आवेदन पत्र अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण होने की स्थिति में निरस्त किया जायेगा।

      7. आयकर अधिनियम अनुसार प्रदत्त राषि में से टी.डी.एस. किया जाएगा।

      8. आवेदन का प्रारूप महाविद्यालय की वेबसाईट www.gdcdewas.in  पर Online form link  पर उपलब्ध है।

Use Krutidev 010 Hindi fonts to view Pdf File